Rajasthan Kanya Shadi Sahyog Yojana 2025: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बेटियों को मिलेंगे ₹51,000, जानिए आवेदन की आसान प्रक्रिया!

WhatsApp Group Join Now

Rajasthan Kanya Shadi Sahyog Yojana 2025: राजस्थान सरकार ने बीपीएल (BPL) और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए एक अहम कल्याणकारी योजना शुरू की है, जिसका नाम “मुख्यमंत्री कन्यादान योजना” है। इस योजना के तहत सरकार बेटियों को विवाह के लिए 51,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। खास बात यह है कि इस योजना का लाभ विधवा महिलाओं को भी मिलेगा, जो अपनी बेटी के विवाह में सरकार से मदद प्राप्त कर सकती हैं।

अगर आप राजस्थान राज्य के निवासी हैं और इस योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं ताकि आप इसका लाभ उठा सकें, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। यहाँ पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है, जो आपको इस योजना का सही तरीके से लाभ उठाने में मदद करेगी।

Rajasthan Kanya Shadi Sahyog Yojana 2025

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्यादान योजना
🚺 विभागसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (SJE)
🚺 उद्देश्यविवाह के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना
🚺 लाभार्थीराजस्थान की कन्याएँ
🚺 मिलने वाली राशि51,000 रुपए
🚺 राज्यराजस्थान
🚺 आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
🚺 आधिकारिक वेबसाइटhttps://sje.rajasthan.gov.in/

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को राजस्थान सरकार ने बेटियों के कल्याण के लिए शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य विधवा महिलाओं की बेटियों को उनके विवाह पर 51,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान करना है। इस योजना से विधवा महिलाओं को शादी के खर्च में थोड़ी राहत मिलेगी, जिससे वे आसानी से अपनी बेटी का विवाह कर सकें।

हे पण वाचा:
Ladki Bahin June Mahina Hafta लाडकीचा हफ्ता कुठे अडकला.. जून महिन्याचे पैसे पुन्हा जमा होणार ? Ladki Bahin June Mahina Hafta

यह योजना केवल उन लड़कियों को मिलेगा जो राजस्थान राज्य की मूल निवासी हैं और इस योजना के लिए पात्र हैं। यदि आप पात्रता के बारे में नहीं जानते, तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आपको बस इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना है, क्योंकि इसमें इस योजना की पात्रता से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए पात्रता

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ केवल उन्हीं लड़कियों को मिलेगा, जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं:

  1. योजना का लाभ लेने वाली लड़की राजस्थान राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  2. इस योजना का लाभ केवल परिवार की पहली दो बेटियों को ही मिलेगा।
  3. लाभ प्राप्त करने वाली लड़की की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  4. यदि लड़की के माता-पिता दोनों जीवित नहीं हैं और परिवार की किसी सदस्य की आय 50,000 रुपए से अधिक नहीं है, तो वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
  5. आवेदक के पास BPL राशन कार्ड, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आदि का प्रमाण होना चाहिए।

यदि आप इन सभी शर्तों को पूरा करती हैं, तो आप इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

हे पण वाचा:
Ladki Bahin June Installment लाडकी बहिण हफ्ता वितरण आज शेवटचा दिवस या जिल्ह्यातील महिलांना पैसे येणार | Ladki Bahin June Installment

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए आवेदन करने वाली लड़की के पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होना जरूरी है:

  • आधार कार्ड – पहचान के लिए जरूरी दस्तावेज।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र – राजस्थान राज्य का निवासी होने का प्रमाण।
  • मतदाता पहचान पत्र – वोटिंग के अधिकार को प्रमाणित करने वाला दस्तावेज।
  • राशन कार्ड – परिवार की आर्थिक स्थिति का प्रमाण।
  • बैंक खाते की पासबुक – लाभ राशि प्राप्त करने के लिए।
  • परिवार का जन आधार कार्ड – परिवार की पहचान और स्थिति का प्रमाण।
  • वर वधू का जन्म प्रमाण पत्र – विवाह के लिए जरूरी।
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र – शिक्षा की जानकारी का प्रमाण।
  • जाति प्रमाण पत्र – जाति से संबंधित जानकारी।
  • यदि कन्या के माता-पिता नहीं हैं, तो उनका मृत्यु प्रमाण पत्र – यह दस्तावेज़ जरूरी है यदि माता-पिता दोनों मृत हैं।
  • यदि कन्या की माँ विधवा है, तो उसके पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र – यह प्रमाण पत्र जरूरी है।

इन सभी दस्तावेज़ के साथ आवेदन करने से योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। आप अपनी SSO आईडी की मदद से इस योजना में आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप नीचे बताया गया है:

हे पण वाचा:
Ladki Bahin June Installment Date लाडकी बहिण जून हफ्ता आज या जिल्ह्यात होणार वाटप जमा होणार 1500 रुपये : Ladki Bahin June Installment Date
  • सबसे पहले, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जिसका लिंक आपको ऊपर दी गई सारणी में मिलेगा।
  • इसके बाद, SSO पोर्टल पर जाकर अपनी SSO आईडी से लॉगिन करें। अगर आपके पास SSO आईडी नहीं है, तो आप SSO पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके एक नई ID बना सकती हैं।
  • लॉगिन करने के बाद, आपको SJMS SMS आइकॉन पर क्लिक करना है और फिर Mukhyamantri Kanyadan Yojana को सेलेक्ट करना है।
  • अब न्यू यूजर पर क्लिक करें और सभी आवश्यक जानकारी को भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज़ को अपलोड करें और फिर फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट करने के बाद, उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

इस प्रकार, आप आसानी से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में आवेदन कर सकती हैं।

और पढ़ें: Lakhpati Didi Yojana Rajasthan: राजस्थान में शुरू हुई लखपति दीदी योजना, 15 लाख महिलाएं बनेंगी लखपति, तुरंत करें आवेदन!

हे पण वाचा:
Ladki Bahin June Hafta Date लाडकी बहिण जून हफ्ता जमा होण्यास सुरुवात 1500 रुपये तुम्हाला आले का पहा यादी | Ladki Bahin June Hafta Date

Leave a Comment

Join Whatsapp Group !